Business News

टैरो ने 31 मार्च 2017 को समाप्त वर्ष के वित्तीय परिणाम मुहैया कराए

Business Wire India

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनवाईएई:टैरो) (“टैरो या “कंपनी”) ने  आज 31 मार्च 2017 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के अनअंकेक्षित वित्तीय परिणाम पेश किए।

31 मार्च 2017 को समाप्त तिमाही की खास बातें - 31 मार्च 2017 की तुलना में 
  • शुद्ध बिक्री $196.4 मिलियन रही और इसमें $68.7 मिलियन या 25.9% की कमी आई। ऐसा लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा बढ़ने और चुनौतीपूर्ण मू्ल्य निर्धारण का माहौल जारी रहने का नतीजा है। कुल परिमाण (वॉल्यूम) में 3% की वृद्धि हुई।
  • सकल लाभ $143.8 मिलियन रहा, इसमें $80.4 मिलियन की कमी हुई और शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के रूप में यह 73.2% है जो पिछले साल इसी अवधि में 84.6% था।
  • अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) का खर्च $19.9 मिलियन रहा और यह तुलना योग्य तिमाही के लिहाज से क्रम में है।
  • बिक्री, विपणन, सामान्य और प्रशासनिक व्यय (एसजीएंडए) $22.2 मिलियन रहा और इसमें मामूली कमी हुई है। 
  • परिचालन आय $ 101.7 मिलियन रही और इसमें $80.0 मिलियन की कमी हुई और शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के रूप में यह 51.8% था जो पिछले साल की इसी तिमाही में 68.6% था।
  • विदेशी मुद्रा (एफएक्स) व्यय में $41.6 मिलियन की कमी हुई और यह $5.8 मिलियन रह गया। मुख्य रूप से ऐसा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कनेडियन डॉलर के कमजोर होने से हुआ जो पिछली अवधि के मुकाबले कम रेट पर थी।
  • कर व्यय $5.6 मिलियन कम होकर $17.3 मिलियन हो गया नतीजतन प्रभावी टैक्सदर 17.3% रही जो गए साल इसी तिमाही में 16.6% थी। 
  • टैरो के मद में शुद्ध आय $ 115.0 मिलियन की तुलना में $ 83.0 मिलियन थी। नतीजतन प्रति शेयर डायल्यूटेड अर्निंग पिछले साल की इसी अवधि के $2.68 की तुलना में $2.05  रही।  
31 दिसंबर 2017 को समाप्त साल की खास बातें31 मार्च 2016 की तुलना में
  • शुद्ध बिक्री $879.4 मिलियन रही, इसमें $71.4 मिलियन या 7.5% की कमी हुई। कुल मिलाकर परिमाण में पिछले साल के मुकाबले 2% की वृद्धि हुई। 
  • सकल लाभ $671.3 मिलियन रहा और इसमें $107.7 मिलियन की कमी हुई। शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के रूप में यह 76.3%  रहा जो 81.9% की तुलना में है।  
  • अनुसंधान और विकास व्यय  $70.6 मिलियन रहा और यह पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। 
  • एसजीएंडए व्यय $6.7 मिलियन कम होकर $85.7 मिलियन हो गया। मुख्य रूप से यह केवेयिस व्यय में कमी और कुछ अन्य बचत के कारण है। 
  • परिचालन आय $515.0 मिलियन रही जो $99.5 मिलियन कम हुई और शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के रूप में 64.6% की तुलना में 58.6% है।
  • विदेशी मुद्रा की आय $13.1 मिलियन बढ़कर $20.2 मिलियन हो गई। मुख्य रूप से इसका कारण कनैडियन डॉलर की तुलना में अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है और यह पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रेट पर है। विदेशी मुद्रा का प्रभाव मुख्य रूप से तुलन पत्र आधारित है।
  • $11.2 मिलियन की अन्य आय $8.5 मिलियन बढ़ गई। मुख्य रूप से इसका कारण केवेयिस की बिक्री है जो वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हुई।
  • कर व्यय $8.5 मिलियन बढ़ गया जो मुख्य रूप से कतिपय कर लाभ का नतीजा है जो पिछले साल में दिखा था और इस साल में हासिल नहीं हुआ है नतीजतन टैक्स रेट में प्रभावी दर 15.0%  से बढ़कर 18.5% हो गई है। 
  • टैरो के मद में शुद्ध आय $456.4 मिलियन रही जो $540.9 मिलियन की तुलना में कम है। नतीजतन प्रतिशेयर डायल्यूटेड आय $11.05 रही जो पिछले साल $12.62 थी।   
नकद प्रवाह और तुलन पत्र की खास बातें -  31 मार्च 2016 की तुलना में
  • अवधि के लिए परिचालन द्वारा उपलब्ध कराई गई नकद समाप्त मार्च 31, 2017 को समाप्त अवधि के लिए परिचालनों से मुहैया नकद $437.5 मिलियन था जो पिछले साल इसी अवधि में $395.1 मिलियन था।

  • 31 मार्च 2017 की स्थिति के अनुसार अल्प अवधि के बैंक जमा समेत नकद और विपणनयोग्य प्रतिभूति $1.4 बिलियन था जिसमें 31 मार्च 2016 की तुलना में $158.1 मिलियन की वृद्धि हुई और यह वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के शेयरों की पूनर्खरीद के कारण $294.9 मिलियन के प्रभाव के बावजूद था।
टैरो के अंतरिम सीईओ श्री अभय गांधी ने कहा, “जैसा कि आमतौर पर मालूम है और हम काफी समय से कहते आए हैं, टैरो समेत पूरा जेनरिक सेक्टर चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है। अभी भी जेनरिक प्राइसिंग का मुश्किल माहौल चल रहा है खासकर अमेरिका में। और यह निर्माताओं, बाजार में नए आने वालों के बीच प्रतिस्पर्धा, कंसोर्टियम का दबाव खरीदने और एफडीए से एएनडीए की मंजूरी की दर ज्यादा होने के कारण है।” श्री गांधी ने आगे कहा, “हमारे संतुलित पोर्टफोलियो और आरएंडडी निवेश पर लगातार ध्यान दिए जाने, आने वाले उत्पादों की अच्छी श्रृंखला के आधार पर और कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट के कारण हमारा मानना है कि अपने लक्ष्य बाजार में हम अच्छी स्थिति में हैं।”

 à¤•े कारण वैसे तो ये घटक कुल मिलाकर जेनरिक सेक्टर को प्रभावित कर रहे हैं और यह टैरो के लिए अनूठा नहीं है, हम समझते हैं कि हम बाजार में अच्छी स्थिति में हैं। हम अनुसंधान और विकास में निवेश जारी रखते हैं ताकि अपनी श्रृंखला दुरुस्त रखें क्योंकि हम निरंतर अपनी उत्पाद श्रृंखला से मूल्य हासिल करने की कोशिश करते हैं। पूरे साल के दौरान हम जेनरिक परिमाण में निरंतर वृद्धि से प्रोत्साहित हैं।”

एफडीए मंजूरियां और दाखिले

कंपनी ने हाल में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन (“एफडीए”) से अपने चार एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एपलीकेशन (“एएनडीए”) एसीक्लोविर ऑयंटमेंट, ब्रोमफेनिरामिन मलेट (Brompheniramine Maleate), सूडोफेड्रिन हाइड्रोक्लोराइड (Pseudoephedrine Hydrochloride) और डेक्सट्रोमिथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप 2 एमजी/5 एमएल, 30एमजी/5 एमएल, 10 एमजी/5 एमएल (डेक्सट्रोमिथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप 2 एमजी/5 एमएल, 30एमजी/5 एमएल, 10 एमजी/5 एमएल (Dextromethorphan Hydrobromide Syrup 2 mg/5 mL, 30mg/5 mL, 10 mg/5 mL), मेट्रोनिडैजोल जेल यूएसपी (Metronidazole Gel USP), 1%, टैजरोटिन क्रीम (Tazarotene Cream), 0.1% और फेलबामेट टैबलेट्स, 400 एमजी और 600 एमजी के लिए मंजूरी प्राप्त की। इस समय कंपनी के कुल पैंतीस एएनडीए एफडीए मंजूरी मिलने के इंतजार में हैं। इनमें पांच अंतरिम मंजूरी शामिल हैं।

शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम - शेयरधारकों को पूंजी लौटाना

कंपनी ने 23 नवंबर 2016 को एलान किया कि इसके निदेशक मंडल ने अपने सामान्य शेयरों में से $250 मिलियन के शेयरों के पुनर्खरीद की मंजूरी दी है। यह मंजूरी 19 अगस्त 2016 को घोषित $250 मिलियन के शेयरों की पुनर्खरीद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद की घोषणा है। पिछली मंजूरी के तहत कंपनी ने खुले बाजार के सौदों में अपने 1,801,099 सामान्य शेयर वापस खरीद लिए और इनमें से 1,733,760 शेयर 1 अप्रैल 2016 के बाद खरीदे गए हैं।

नवंबर 2016 में अधिकृत किए जाने के आधार पर कंपनी अपने विशेषाधिकार के तहत समय-समय पर पुनर्खरीद कर सकती है और यह पूंजी की आवश्यकता के लिए निरंतर चलने वाले आकलन, स्टॉक के बाजार मूल्य, बाजार की सामान्य स्थितियों पर आधारित हो सकता है। पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिए कोई समय अवधि निश्चित नहीं की गई है और ऐसा कोई भी कार्यक्रम किसी भी समय मुअत्तल या बंद किया जा सकता है। पुनर्खरीद के लिए अधिकृत किए जाने से कंपनी खुले बाजार की खरीद, मोलभाव वाले लेन-देन या दूसरे तरीके से समय-समय पर अपने सामान्य शेयर खरीद सकती है। इनमें 10बी5-1 ट्रेडिंग प्लान शामिल है जो लागू प्रतिभूति कानून और अन्य प्रतिबंधों के अनुपालन में है। चौथी तिमाही के दौरान, कंपनी ने 207,503 शेयर फिर से खरीद लिए और यह $103.99 के औसत मूल्य पर था। साल के दौरान दो कार्यक्रमों के बीच कंपनी ने फिर से 2,252,725 शेयर खरीदे।

थैलियन फार्मास्यूटिकल्स इंक की खरीद

16 मार्च 2017 को बेल्लस हेल्थ इंक (“बेल्लस”) ने एलान किया कि उसने बेल्लस के पूर्ण स्वामित्व वाले थैलियन फार्मास्यूटिकल्स इंक (“थैलियन”) की बिक्री ड्रग कैंडिडेट शिगाम्ब (Shigamab™) के सभी अधिकारों के साथ टैरो को करने के लिए एक क्रय करार किया है। करार के अनुपालन में टैरो थैलियन के सभी जारी और बकाया (आउटस्टैंडिंग) शेयर हासिल कर रहा है जो कुल मिलाकर सीएडी $2.7 मिलियन के संभावित मूल्य के लिए होगा। इसके अलावा, बेल्लस को शिगाम्ब प्रोग्राम से संबद्ध मंजूरी के बाद के राजस्व का एक हिस्सा मिलेगा।

प्लियागिलिस (Pliaglis®) बेचने और वितरित करने के लिए विकास और कमर्शियलाइजेशन लाइसेंस

क्रेससिटा थेराप्यूटिक्स इंक (“क्रेसिटा”) ने 25 अप्रैल 2017 को एलान किया कि उसने टैरो के साथ एक विकास और कमर्शियलाइजेशन लाइसेंस करार किया है जिसके तहत क्रेसिटा ने टैरो को एक्सक्लूसिव लाइसेंस अधिकार दिया है कि वह अमेरिकी बाजार में प्लियागिलिस (Pliaglis®) की दूसरी पीढ़ी के बेहतर रूपांतर जिसका पेटेंट लंबित है, की बिक्री और वितरण कर सकता है।

अर्निंग्स कॉल (सवेरे 8:00 बजे ईडीटी, 23 मई 2017)

जैसा कि पूर्व में घोषित है, कंपनी एक अर्निग्स कॉल की मेजबानी करेगी जो मंगलवार, 23 मई 2017 को सवेरे 8:00 बजे ईडीटी होगा। इसमें वरिष्ठ प्रबंधन कंपनी के प्रदर्शन की चर्चा करेगा और भागीदारों के सवालों के जवाब देगा।
इस कॉल को एक ऑडियो डायल इन और एक वेब कास्ट के जरिए ऐक्सेस किया जा सकेगा। ऑडियो कांफ्रेंस में भाग लेने वाले नीचे दिए गए नंबर डायल कर सकते हैं :
  • भाग लेने वाले के लिए टॉल फ्री डायल इन नंबर: +1 (844) 421-0601 आईडी : 21985230
  • भाग लेने वाले के लिए अंतरराष्ट्रीय डायल इन नंबर: +1 (716) 247-5800 ID: 21985230
  • वेब कास्ट: अतिरिक्त विवरण हमारे वेबसाइट, www.taro.com पर हैं।
ऑडियो कॉल में भाग लेने के लिए ऊपर दिए गए नंबर शुरू होने के निर्धारित समय से पांच से 10 मिनट पहले डायल कीजिए। कॉल मिलाने से पहले सवाल पूछने पर ऑपरेटर निर्देश देगा। इस आयोजन का ट्रांसक्रिप्ट कंपनी के वेबसाइट, www.taro.com पर उपलब्ध होगा। कॉल के बाद 24 (चौबीस) दिनों तक ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध करेगा।

टैरो के बारे में

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय, विज्ञान आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित है। इसके लिए यह सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हेल्थकेयर उत्पादों की खोज, विकास, निर्माण और विपणन के काम करती है। टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया कंपनी के वेबसाइट www.taro.com पर आइए।

सेफ हार्बर बयान

कंपनी के अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयानों को उसी तरह तैयार किया गया है जैसे वार्षिक समेकित वित्तीय बयान तैयार किए गए हैं और प्रबंधन की राय में इसमें उन सभी समायोजनों को दिखाया गया है ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति और परिचालन के परिणामों को अच्छी तरह प्रदर्शित किया जा सके। अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयान को कंपनी के अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयान के साथ तालमेल में पढ़ा जाना चाहिए जो फॉर्म 20-एफ में एसईसी के साथ दाखिल कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं।

इस विज्ञप्ति में कतिपय बयान 1995 के प्राइवेट सिक्यूरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म्स ऐक्ट के मायने में भविष्य उन्मुख बयान हैं। इस बयान में ऐसी बातें भी हैं जो ऐतिहासिक तथ्य का वर्णन नहीं करते हैं पर सभी बयान इस तरह सीमित नहीं हैं जो घटनाओं और परिस्थितियों से संबंधित नहीं हैं। तथा इसमें ऐसे बयान हैं जिसका संबंध या संदर्भ उन घटनाओं या परिस्थितियों से है जिनके मामले में कंपनी को अनुमान है, यकीन है या उम्मीद है या ऐसा ही कुछ हो जो 2018 के लिए कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, उपलब्धता, या वित्तीय सूचना से संबंधित हो। वैसे तो कंपनी का मानना है कि भविष्य उन्मुख इन बयानों में जो अपेक्षा की गई है वह वाजिब मान्यताओं पर आधारित है पर वह ऐसा कोई आश्वासन नहीं दे सकती है कि उसकी अपेक्षाएं पूरी होंगी ही। वास्तविक परिणाम जिन कारणों से अलग हो सकते हैं उनमें सामान्य, देसी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियां, उद्योग और बाजार की स्थितियां, कंपनी की आर्थिक स्थिति में बदलाव, किसी भी पक्ष द्वारा इजराइल, अमेरिका या किसी भी अन्य देश में जहां टैरो का परिचालन है, में किसी अदालत में मुकदमा दायर करना और अन्य जोखिम जिसका विवरण समय-समय पर कंपनी की एसईसी रिपोर्ट में दिया जाएगा। इसमें फॉर्म 20-एफ में कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट शामिल है। भविष्य उन्मुख बयान जारी किए जाने की तारीख को ही लागू हैं। कंपनी किसी भी भविष्य उन्मुख बयान को संशोधित करने, अपडेट अथवा बदलने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है। भले ही ऐसा नई सूचना, अतिरिक्त या बाद में हुई प्रगति या किसी अन्य कारण से आवश्यक हो। 

**आगे वित्तीय तालिकाएं हैं**
 
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
परिचालन के समेकित बयान का सारांश   
(अमेरिकी डॉलर, हजार में, शेयर डाटा को छोड़कर)
                           
        31 मार्च को समाप्त à¤¤à¤¿à¤®à¤¾à¤¹à¥€,     31 मार्च को समाप्त
वर्ष,
               
        2017     2016     2017     2016
        (अनअंकेक्षित)     (अनअंकेक्षित)     (अनअंकेक्षित)     (अंकेक्षित)
बिक्री, शुद्ध       $ 196,414       $ 265,073       $ 879,387       $ 950,751  
बिक्री की लागत         52,494         40,749         207,860         169,743  
क्षति         92         95         276         2,042  
सकल लाभ         143,828         224,229         671,251         778,966  
                           
परिचालन व्यय :                          
अनुसंधान और विकास         19,878         19,948         70,644         71,160  
बिक्री, विपणन सामान्य और प्रशासनिक         22,206         22,561         85,656         92,365  
सेटेलमेंट और लॉस कांटिजेंसी                                       973  
परिचालन आय         101,744         181,720         514,951         614,468  
                           
वित्तीय (आय) व्यय, शुद्ध                          
ब्याज और अन्य वित्तीय आय         (3,654)         (2,896)         (14,468)         (12,604)  
विदेशी मुद्रा व्यय (आय)         5,830         47,478         (20,168)         (7,068)  
अन्य लाभ, शुद्ध         745         860         11,211         2,680  
आयकर से पहले आय         100,313         137,999         560,798         636,820  
कर व्यय         17,313         22,950         103,780         95,313  
जारी परिचालनों से आय         83,000         115,049         457,018         541,507  
टैरो के मद में बंद परिचालनों से शुद्ध हानि         (38)         (34)         (352)         (236)  
शुद्ध आय         82,962         115,015         456,666         541,271  
गैर नियंत्रण वाले हित के मद में शुद्ध आय (हानि)